इसराना। सिवाह के पास दिल्ली पैररल नहर में रविवार को नहाने गए एक किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 15 वर्षीय सैयद मोमी वासी वालदा पश्चिमी बंगाल के तौर पर हुई है। किशोर सैयद मोमी के परिजन किसी फैक्टरी में काम करते हैं। वह परिजनों को नहर में नहाने की बात कहकर घर से निकला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर के शव को नहर से निकाल और उसे जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर दफा 174 की कार्रवाई की है।