पानीपत। चांदनी बाग थाना पुलिस क्षेत्र सनौली रोड पर दुकान पर लेने गई किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बच्ची सनौली रोड पर दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। जहां से वह वापस नहीं लौटी। उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी का किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।