पानीपत। इंडो फार्म की छह नंबर गली से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। थाना चांदनी बाग ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बीरेंद्र पासवान ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के बक्सर जिला के कोरान सराय गांव से है। वह अब इंडो फार्म की गली नंबर-छह में रहता है। उसकी 15 वर्षीय लड़की शुक्रवार तड़के करीब चार बजे घर से बिना बताए चली गई। उन्होंने उसको कई जगह तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला।