पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र की 13 साल की किशोरी घर से लापता हो गई। किशोरी के परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया। व्यक्ति ने थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी 13 साल की बेटी सोमवार को अचानक घर से लापता हो गई थी। उनका आरोप है कि कोई उनकी बेटी को अगवा कर ले गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। संवाद