फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चार माह की गर्भवती किशोरी का जल्द हो कराया जाएगा गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चार माह की गर्भवती किशोरी का अब जल्द गर्भपात हो सकेगा और आरोपी की गिरफ्तारी भी होगी। इस संबंध में एसपी अजित सिंह शेखावत ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि किशोरी को शीघ्र बाल कल्याण समिति की मदद से उत्तर प्रदेश के बेवना में बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएं। बेवना बाल कल्याण समिति किशोरी का गर्भपात कराएगी।
विज्ञापन

किशोरी के गर्भपात के लिए बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन पदमा रानी ने वीरवार को एसपी अजीत सिंह शेखावत से मुलाकात की। उन्होंने एसपी से किशोरी को जल्द उत्तर प्रदेश भिजवाने का अनुरोध किया। फिलहाल समिति किशोरी की जिला नागरिक अस्पताल में नियमित रूप से जांच करवाई जा रही है। उसको अब उच्च रक्तचाप की परेशानी भी होने लगी है। बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन पदमा रानी ने बताया कि एसपी की ओर से मामले में उचित सहयोग का आश्वासन दिया गया है। अब किशोरी को जल्द उत्तर प्रदेश ले जाया जाएगा। साथ ही इस मामले में आरोपी के खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।



विदित हो कि उत्तर प्रदेश के फैजाबाद क्षेत्र की किशोरी अपने परिवार के साथ पुराना औद्योगिक क्षेत्र में रहती है। वह सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा भी है। 19 जनवरी को अपनी मां के साथ वह बुआ के पास गई थी, जहां बुआ के बेटे से उसकी जबरन शादी कर दी गई। शादी के कुछ दिनों बाद ही आरोपी पति ने उसे छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली। मार्च में परिजनों को पता चला कि किशोरी लगभग तीन माह की गर्भवती है।
विज्ञापन




वर्जन-
एसपी अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन ने उनसे मुलाकात की है। किशोरी को जल्द उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा, जिसके बाद मामले की आगामी कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस को करनी है। किशोरी की स्थिति को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें