समालखा। मनाना से नारायणा रोड पर स्थित पूनम और सत्यम भट्ठा पर श्रम विभाग की टीम बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराने के लिए पहुंची। लेकिन श्रम विभाग की टीम को वहां पर कोई बंधुआ मजदूर नहीं मिला। जिसके बाद टीम बैरंग लौट आई। दोनों भट्ठों पर काम बंद मिला। भट्ठे पर कुछ मजदूर मिले। जिन्होंने किसी तरह की परेशानी न होने की बात कही । शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन बंद मिला। श्रम निरीक्षक बलजीत मलिक ने कहा कि हाईकोर्ट में मजदूरों ने उपरोक्त भट्ठों के खिलाफ बंधुआ मजदूरी करवाने की याचिका दायर की थी। जिस पर कोर्ट ने इन्हें मुक्त कराने का निर्देश प्रशासन को दिया था। उपायुक्त ने श्रम अधिकारी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहित पुलिस की टीम गठित कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। तहसीलदार की और से कानूनगो अनूप सिंह, श्रम निरीक्षक बलजीत और पुलिस की टीम ढाई बजे के करीब भट्ठे पर पहुंची। जहां पर उन्हें वहां कुछ नहीं मिला और टीम बैरंग लौट आई।