फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लाइफ स्किल्स विषय पर शिक्षकों को मिला प्रभावी मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसडीवीएम सिटी विद्यालय में बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय लाइफ स्किल्स रहा, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं व्यावहारिक विकास के लिए वर्तमान शिक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। प्रधानाचार्या डॉ. जयश्री गर्ग ने रिसोर्स पर्सन के रूप में सहभागिता की। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में अध्यापिकाओं को बताया कि आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, समस्या समाधान और भावनात्मक संतुलन जैसे जीवन कौशल को कक्षा शिक्षण से जोड़कर किस प्रकार विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें