पानीपत। एक महिला शिक्षिका ने स्कूल के ही एक पीटीआई शिक्षक पर अश्लील इशारे करने और घूरकर देखने के आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिक्षिका का कहना है कि वह उझा रोड के एक स्कूल में शिक्षिका हैं। जहां पीटीआई उन्हें 2023 से परेशान कर रहे है। कई बार इसकी शिकायत की गई। जिस पर स्कूल वालों ने समझौता करा दिया था। आठ मई को आरोपी उसके देखकर अश्लील हरकत की। संवाद