फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चार संपत्ति मालिकों से वसूला पांच लाख का टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकायादारों पर बुधवार को भी कार्रवाई जारी रखी। चार संपत्ति के मालिकों से करीब पांच लाख रुपये की वसूली की।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय के नेतृत्व में बुधवार को टैक्स शाखा ने कार्रवाई शुरू की। टीम के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। निगम अधिकारी ने बताया कि बलजीत नगर में तिलकराज कालरा से 1,18,360 रुपये की जमा कराए। वहीं जगजीवन राम कॉलोनी संजय चौक से प्रीतपाल सिंह 1.50 लाख रुपये की रिकवरी की। बलजीत नगर में धर्मपाल तनेजा ने दो लाख रुपये जमा कराए। कुटानी रोड पर कक्कड़ चौक स्थित रामप्रकाश से 50 हजार रुपये की रिकवरी की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें