वाद विवाद प्रतियोगिता की विजेता तन्वी साथ में प्रिंसिपल जीएमएन कॉलेज पुरस्कृत करते हुए। कॉलेज
- फोटो : samvad
अंबाला। जीएमएन कॉलेज, अंबाला छावनी की छात्रा तन्वी (बीए प्रथम वर्ष) ने राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार जीता। डीएवी कॉलेज अंबाला शहर की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का विषय महिलाएं नवाचार और स्टार्टअप्स का नेतृत्व करते हुए था। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने खुशी जताते हुए तन्वी को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। गतिविधि प्रभारी डॉ. अनुपमा सिहाग ने भी उनकी मेहनत और आत्मविश्वास की सराहना की। प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। संवाद