प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बनाई कलाकृति। संस्थान
समालखा। महाराजा अग्रसेन विद्यालय में वीरवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता और पौधरोपण गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त समाज, ईमानदारी और सतर्कता का संदेश दिया। पौधरोपण के जरिए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्रतियोगिता में तन्वी ने प्रथम, काव्या गोयल ने द्वितीय तथा कोमल और कनव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक सरबजीत सिंह और स्टाफ सदस्य कुलदीप ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्राचार्या अलका शर्मा ने विद्यार्थियों से नैतिक मूल्यों को अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।
8