फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में तनीषा रावल ने जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में डाडाेला गांव की तनीषा रावल ने कांस्य पदक जीत कर अपने परिवार, स्कूल समेत पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देश से लगभग 800 बच्चों ने भाग लिया । इसमें ज्ञान विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा तनीषा रावल ने राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग में शानदार खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल के प्रधानचार्या संदीप रावल ने तनीषा रावल को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को खेल में आगे आना चाहिए। अब समय बदल रहा है। लड़के और लड़की एक समान हैं। इनमें भेदभाव नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर सतीश रावल, पीटीआई अमन रावल, रोहित कौशिक, सोनू, पुरुषोत्तम रावल, वीरेंद्र, अंकित, प्रवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें