प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्या शिवानी कंदोला। स्रोत : स्कूल
पानीपत। एसडीवीएम सिटी में शनिवार को टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें कक्षा पहली से नौवीं तक के 56 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कला व कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पंजाबी, हिंदी और हरियाणवी लोकनृत्य, सोलो डांस, गायन तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों से रचनात्मकता व आत्मविश्वास का परिचय दिया। प्रधानाचार्या शिवानी कंदोला ने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। आवश्यकता होती है उसे सही दिशा देने और संवारने की। संवाद
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्या शिवानी कंदोला। स्रोत : स्कूल