पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भौतिकी विभाग के तत्वावधान में साइंस बिल्ड फ्यूचर एवं इनोवेटिव डिस्कवरीज इन फिजिक्स विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्वाति ने प्रथम, नैंसी, साक्षी ने द्वितीय एवं नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि किसी विषय को दृश्य माध्यम में प्रस्तुत करने से विषय के बारे में विद्यार्थियों की समझ बढ़ती है। भौतिक विभागाध्यक्ष प्रो. सोनिया ने कहा कि पोस्टर बनाने से विद्यार्थियों को कलात्मक कौशल का उपयोग करने का मौका मिलता है। मंच संचालन डॉ. चेतना नरूला ने किया। संवाद