फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: परिजनों को आशंका श्याम व सागर को दिया था ट्रेन के आगे धक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। मनाना फाटक के पास गत दिनों उत्तर संपर्क क्रांति ट्रेन की चपेट में आकर दो चचेरे भाइयों की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों का आरोप है कि श्याम व सागर को ट्रेन के आगे धक्का दिया गया है। इसमें कई युवक शामिल हैं। इन युवकों की धरपकड़ के लिए सोमवार को श्याम व सागर के परिजन समालखा जीआरपी चौकी पहुंचे, लेकिन इंचार्ज नहीं मिले। परिजन मंगलवार को पानीपत रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में एसएचओ से मिलेंगे। श्याम के भाई सन्नी ने बताया कि श्याम व सागर को ट्रेन के आगे धक्का दिया गया है। जहां श्याम का शव मिला था, वहां एक युवक की चप्पल मिली है। उस युवक की पहचान हो गई है। उसकी शर्ट भी खून से सनी मिली है। इस हादसे के बाद सन्नी झाड़ियों से भागा था। उन्हें शक है कि दोनों चचेरे भाइयों की हत्या में वह युवक भी शामिल है। जीआरपी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करे तो मामला खुल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें