फोटो संख्या- 21 से 23
महिला हेड कांस्टेबल की संदिग्ध हाल में मौत, पति और सास पर फंदे पर लटकाने का आरोप
- घटना की सूचना से 10 मिनट पहले भाई को कॉल कर दी थी मारपीट की सूचना
- निजी अस्पताल में भर्ती कराकर सास और पति फरार, पुलिस ने की कार्रवाई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। मतलौडा में सोमवार को एक महिला हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से 10 मिनट पहले ही महिला ने अपने भाई को सास व पति द्वारा मारपीट करने की सूचना दी थी। भाई का आरोप है कि पति और सास ने मिलकर उसे फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
पानीपत के जाटल रोड पीपल वाली गली निवासी रविंद्र ने बताया कि उसकी बहन रीना (35) 2007 में हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थी। वर्ष 2010 में मतलौडा निवासी राकेश कुमार के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही राकेश ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह कई बार दहेज की मांग के चलते राकेश को पैसे दे चुके थे। कई बार उन्होंने सामान भी दिया, लेकिन आरोपी की लगातार मांग बढ़ती चली गई। सास मूर्ति देवी भी रीना को प्रताड़ित करती थी। उसके साथ गालीगलौज करती थी। सोमवार सुबह करीब सात बजे उसके पास बहन का फोन आया और बताया कि पति और सास मिलकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। वह जब तक कुछ कह पाता, फोन कट गया। 10 मिनट बाद पति ने फोन कर कहा कि तुम्हारी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।रविंद्र ने बताया कि पति और सास बहन को लेकर पानीपत के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वह अस्पताल गया तो कोई नहीं मिला। वहां बहन का शव पड़ा हुआ था। सास और पति दोनों फरार हो चुके थे। आरोप है कि दोनों ने मिलकर बहन को फंदे पर लटकाया और उसे मौत के घाट उतार दिया।
पानीपत के साथ-साथ कैथल में भी सेवाएं दे चुकी हैं हेड कांस्टेबल
रीना पानीपत में पुलिस लाइन, पुराना औद्योगिक थाना में ड्यूटी कर चुकी है, वहीं तीन माह पहले उनका कैथल में ट्रांसफर हुआ था। कैथल में एक माह ड्यूटी के बाद वापस दो माह पहले पानीपत आ गई थीं। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग पुलिस लाइन पानीपत में थी। उसे पुलिस लाइन क्वार्टर भी मिला हुआ था।
-
एक माह दिन पहले ही दी थी सोने की चेन और रविवार को दी थी वॉशिंग मशीन
भाई रविंद्र ने बताया कि जीजा राकेश की मांग पर उन्होंने एक दिन पहले ही सोने की चैन और वाशिंग मशीन बहन के घर पहुंचाई थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांग कम नही हो रही थी। रीना पहले भी भी प्रताड़ना से तंग आकर दो बार जहर पी चुकी है, लेकिन उनका समझौता हो गया था।
...
अधिकारी का वर्जन अगली फाइल में...