पानीपत। गुरुग्राम के सेक्टर 47 स्थित वेडलॉक होटल में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू, कश्मीर, प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की चुनाव कार्य प्रणाली में निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें उत्तरांचल के प्रमुख अशोक सोमानी की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में नवनिर्वाचित प्रधान गुडगांव से राजेंद्र कलंत्री, भटिंडा से सचिव जगदीश मंत्री, कोषाध्यक्ष पानीपत निवासी सुरेश काबरा को बनाया गया। संगठन मंत्री सिरसा से आनंद बिहानी एवं कुछ अन्य पदों के लिए अलग-अलग जिला सभाओं के लोगों को जिम्मेदारी दी गई। संस्था के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष सुरेश काबरा ने बताया कि पांचों राज्यों में प्रत्येक जिला सभा में जाकर समाज के हर व्यक्ति को जोड़कर आगे बढ़ने का काम किया जाएगा। सभी जिला प्रधान, सचिव एवं पदाधिकारियों से अपील की कि अधिकतम सहयोग देकर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा का खजाना भरने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि छह वर्षों से प्रधान जिला माहेश्वरी सभा का कार्यभार संभाला हुआ था। गुरुग्राम में हुई बैठक में पानीपत से बद्री सोमानी, फरीदाबाद से ओपी पसारी, बहादुरगढ़ से पूर्व सचिव सतीश माहेश्वरी, अबोहर से पूर्व प्रधान प्रदीप, हिसार से महेश राठी, लुधियाना से अमित मौजूद रहे।