फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशा तस्कर की निशानदेही पर सप्लायर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने 12 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में नशा तस्कर की निशानदेही पर आरोपी सप्लायर को सिवाह बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गौतम निवासी गांधी कॉलोनी के रूप में हुई।
विज्ञापन




एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने गत रविवार को वीवर्स कॉलोनी में सरकारी स्कूल के पास से अजय निवासी न्यू गांधी कॉलोनी को 12 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ था वह नशा करने का आदी है। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि अपनी नशे की पूर्ति करने व शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में करीब एक सप्ताह पहले 15 ग्राम हेरोइन माडल टाउन इंद्रा कॉलोनी निवासी प्रमोद से 15 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी अजय की निशानदेही पर नशा सप्लायर आरोपी गौतम को मंगलवार देर शाम सिवाह बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने हेरोइन बेचकर हासिल किए 15 हजार रुपये में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। आरोपी के कब्जे से बचे एक हजार रुपये बरामद कर उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें