फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में सुपरवाइजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गढ़ सरनाई गांव के पास दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में बराना गांव निवासी एक फैक्ट्री के सुपरवाइजर की मौत हो गई। हादसा वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे हुआ, जब सुपरवाइजर गांव से पानीपत जा रहा था, गढ़सरनाई के पास पहुंचा तो हादसे का शिकार हो गया। उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां पर वीरवार को इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बराना गांव निवासी श्याम लाल ने बताया कि वह तीन भाई है, सबसे बड़ा भाई सुंदर था, जो एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर की नौकरी करता था। भाई सुंदर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सात दिसंबर को सुबह साढ़े आठ बजे गांव से पानीपत जा रहा था। जब वह गढ़सरनाई गांव के पास पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे मोटरसाइकिल चालक ने सुंदर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर सुंदर सड़क पर जा गिरा और सड़क में सिर लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा और घायल भाई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां पर देर रात उसकी इलाज के दौरान हो गई।
सेक्टर 13-17 थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर बिलासा राम ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें