पानीपत। राजकीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई सुपर-100 योजना के तहत आयोजित लेवल-2 की परीक्षा का अंतिम परिणाम वीरवार को घोषित कर दिया गया है। जिसमें पानीपत जिले से 16 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमेें 12 विद्यार्थी ऑफलाइन माध्यम से आवासीय कोचिंग के लिए चयनित हुए हैं, जबकि 4 विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी, नीट व जेईई की परीक्षा के लिए तैयारी करवाई जाएगी। खास बात यह है कि चयनित होने वाले 16 विद्यार्थियों में 8 लड़कियां शामिल हैं।
प्रदेश सरकार ने राजकीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 योजना चलाई हुई है। इस योजना के तहत परीक्षा के लिए 31 मई तक आवेदन मांगे गए थे। 4 जून को लेवल 1 की परीक्षा आयोजित हुई थी। लेवल-1 परीक्षा का परिणाम 22 जून को घोषित किया गया था। जिले के जिन विद्यार्थियों ने लेवल-1 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, उन विद्यार्थियों को रेवाड़ी स्थित केंद्र में बुलाकर तीन दिन तक लेवल-2 की परीक्षा की तैयारी करवाई गई थी। वीरवार को लेवल-2 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें जिले के 16 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इन विद्यार्थियों को मेडिकल व इंजीनियरिंग का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यही नहीं ऑफलाइन माध्यम से चयनित 12 विद्यार्थियों को रेवाड़ी मेें रहने व खाने की व्यवस्था भी विभाग की तरफ से ही की जाएगी। अन्य 4 विद्यार्थी अपने घर पर रहकर ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग ले सकेंगे।
बाक्स
- पहली बार प्रदेश में 600 विद्यार्थियों का किया चयन
शिक्षा विभाग की तरफ से सुपर-100 के लिए प्रदेश से पहली बार 600 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। अब तक हर साल 400 विद्यार्थियों का ही चयन किया जाता था। विभाग ने इस बार दोनों लेवल की परीक्षा के बाद 600 विद्यार्थियों का चयन किया है। इनमें से 400 विद्यार्थियों को चार अलग-अलग केंद्रों पर 100-100 की संख्या में भेजा जाएगा। जहां उन्हें मुख्य सूची में शामिल करते हुए आवासीय प्रशिक्षण 28 जुलाई से शुरू किया जाएगा। जबकि शेष 200 विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- अभिभावकों की अनुमति के साथ केंद्र पर पहुंचे विद्यार्थी
शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि पानीपत जिले से ऑफलाइन माध्यम से आवासीय कोचिंग के लिए चयनित विद्यार्थियों में 6 लड़के व 6 लड़कियां शामिल हैं। इन सभी को 27 जुलाई को रेवाड़ी स्थित विकल्प फाउंडेशन पर सुबह 11 बजे पहुंचना अनिवार्य रहेगा। विद्यार्थियों को आवासीय कोचिंग के लिए अपने साथ अभिभावकों का सहमति पत्र लेकर जाना होगा। 28 जुलाई से इन विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू होंगी। वहीं दूसरी तरफ ऑनलाइन माध्यम से चयनित 4 विद्यार्थियों में दो लड़कियां शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों को रेवाड़ी स्थित विकल्प फाउंडेशन में 25 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे पहुंचना होगा। इन विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं 9 अगस्त से शुरू की जाएंगी।
ऑनलाइन माध्यम से आवासीय कोचिंग के लिए ये हुए चयनित
नाम पिता का नाम संकाय
विभा राजकुमार मेडिकल
कशिश पोविंद्र मेडिकल
रितिका रणबीर सिंह मेडिकल
मनीषा अनिल कुमार मेडिकल
अजय कुमार सुरेश कुमार मेडिकल
गौरव ओम सिंह मेडिकल
साक्षी कौशिक संतराम नॉन मेडिकल
कृति रानी रविंद्र नौन मेडिकल
आर्यन राजसिंह नॉन मेडिकल
नवीन रामशरण नॉन मेडिकल
वंश राठौर वीरेंद्र सिंह नॉन मेडिकल
प्रिंस नरेंद्र नॉन मेडिकल
बाक्स--
ऑनलाइन माध्यम के लिए ये विद्यार्थी चयनित
नेहा सुरेश मेडिकल
शबनम शिशन खान मेडिकल
धीरज सच्चिदानंद नॉन मेडिकल
वीर शुभंकर संजय कुमार नॉन मेडिकल
बाक्स--
विद्यार्थियों अपने साथ ये लेकर जाएं
-चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (2 अपने व 2 अपने माता-पिता के)
-10वीं कक्षा के डीएमसी की सत्यापित फोटो प्रति
-वर्तमान में राजकीय विद्यालय का विद्यार्थी होने का प्रमाणपत्र
-कैटेगरी प्रमाणपत्र की छायाप्रति
-दो बेडशीट, कंबल, रजाई व अन्य जरूरी सामान (ब्रश, मंजन, साबुन)
-विद्यार्थी किसी प्रकार की दवाई ले रहें हैं तो वह भी साथ लेकर जाएं
वर्जन-
सुपर-100 योजना के तहत लेवल-2 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें जिले के 16 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 12 विद्यार्थियों का चयन ऑफलाइन माध्यम से आवासीय कोचिंग के लिए और 4 विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन कोचिंग के लिए हुआ है। सभी के लिए कोचिंग निशुल्क रहेगी। आवासीय कोचिंग के लिए चयनित विद्यार्थियों की रहने व खाने की व्यवस्था भी विभाग की तरफ से ही की जाएगी। इन विद्यार्थियों को आईआईटी, नीट व जेईई की तैयारी करवाई जाएगी।
- बिजेंद्र पुनिया, जिला गणित विशेषज्ञ, पानीपत।
------