फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सुमित ने नदीम को किया चित

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। संजय पार्क बापौली में रविवार को इनामी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी राजू रावल पहलवान पहुंचे। यहां विजेता पहलवानों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। अखाड़े में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। सुमित पहलवान हिसार ने नदीम पहलवान बापौली को चित कर 2100 रुपये का इनाम जीता। राहुल पहलवान जलमाना ने विकास उत्तर प्रदेश को हराकर 1100 का इनाम जीता। जलमाना के पहलवान ने दिल्ली के पहलवान को चित किया। राजू रावल ने कहा कि खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि सरकार युवाओं को अनेक नौकरियां खेलों के माध्यम से दे रही है। इसलिए युवा अब खेलों पर भी ध्यान दें। इसमें भी असीम संभावनाएं हैं। खिलाड़ी खेल में बेहतर कर अपना कॅरिअर बना सकता है। इस मौके पर राजबीर त्यागी सनौली खुर्द, अंश रावल, पवन, धर्मबीर, मदन, श्यामलाल, संजय रावल, सतपाल रावल, सतीश व बिल्लू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें