संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में सामान्य अस्पताल की ओर से आत्महत्या निषेध विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में काउंसिलिंग सेल सदस्य संदीप कुमार समेत 96 विद्यार्थी उपस्थित रहे। मनोविज्ञानी डॉ. रवि ने जीवन में बढ़ते तनाव, अव्यवस्थित जीवन शैली, नशे से आत्महत्याओं की बढ़ती प्रवृत्ति के कारणों और उपायों पर सकारात्मक विचार रखे। उन्होंने एकल परिवार, नगरीय व्यवस्था की स्थिति से विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को अवगत किया जिसका प्रभाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य और शरीर पर दृष्टिगोचर हो रहा है। महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग, हैल्पिंग हार्ट काउंसिलिंग सेल के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न किया। मनोविज्ञान प्रोफेसर सुनिता चांद ने इस प्रवृति से बचाव के लिए मोबाइल से दूर रहने, परिवार और मित्रों की आवश्यकता पर बल दिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद्र जागलान ने आत्महत्या को एक कायरतापूर्ण प्रवृति बताया।