फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सुधीर शर्मा पानीपत ग्रामीण व वीरेंद्र शर्मा बने ब्राह्मण सभा के शहरी अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में रविवार को ब्राह्मण सभा की बैठक हुई। बैठक में पानीपत की कार्यकारिणी का गठन किया गया। पानीपत ब्राह्मण सभा अध्यक्ष सतीश शर्मा व युवा प्रधान बिल्लू शर्मा की देखरेख में सभी पदाधिकारियों की सहमति से हलके व ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

सुधीर शर्मा को पानीपत ग्रामीण का प्रधान नियुक्त किया गया। गंगाराम शर्मा व शिव कुमार शर्मा को पानीपत ग्रामीण हलके का उप प्रधान नियुक्त किया गया। रणदीप भापरा को युवा विंग का प्रधान नियुक्त किया गया। अमित नौल्था व सुनील जोशी को युवा विंग का उप प्रधान नियुक्त किया गया। वीरेंद्र शर्मा को पानीपत शहरी का प्रधान नियुक्त किया गया। बबलू शर्मा को शहरी हलके की युवा विंग का प्रधान बनाया गया। अनिल शर्मा को उप प्रधान बनाया गया। राम निवास ग्वालडा को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया। वकील राजेश शर्मा, नरेश अत्री, दीपक मुदगिल व वकील सोमदत्त शर्मा को ब्राह्मण सभा का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। मास्टर भगवान दास को समालखा हलके व प्रदीप गौतम को इसराना हलके का प्रधान नियुक्त किया गया।मंच संचालन प्रदीप शर्मा कवी व अनिल शर्मा ने किया। सभी पदाधिकारियों को पगड़ी व पटके पहनाकर सम्मानित किया गया। ब्राह्मण सभा प्रधान सतीश शर्मा ने समाज के लोगो को संबोधित करते हुए समाज को जोड़ने व भाईचारा बनाए रखने की बात कही। उन्होंने समाज के बच्चों व नौजवानों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा व खेलो पर जोर देने की बात कही। इस सभा में ब्राह्मण समाज के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रघुवीर सरपंच मांडी, राजेंद्र हलदाना , सतनारायण छदिया , रोहित गौतम , बलवान राजाखेड़ी , नरेश अत्री , रामफल सरपंच , रामनिवास गवालडा , प्रवीण सरपंच मनाना , ईश्वर शर्मा जेई , हवासिंह डिडवाड़ी व सुरेंद्र सरपंच सनौली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें