फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सब डिवीजन पॉलिसी लागू, शहर की 20 कालोनियों को सीधा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में सब डिवीजन पॉलिसी एक बार फिर लागू कर दी गई है। खास बात यह है कि अबकी बार यह पॉलिसी हमेशा के लिए लागू हुई है। इसे पहले 2022 में 22 जुलाई को सिर्फ छह माह के लिए ही लागू की गई थी, जो 2023 में बंद कर दी गई थी। इसे फिर से लागू करने के लिए पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा सत्र में मुद्दा भी उठाया था।
विज्ञापन

विधायक विज का कहना है कि पॉलिसी में कुछ कमियां होने और पॉलिसी के जल्द बंद होने से सभी को इसका लाभ नहीं मिल पाया था। अब पॉलिसी को फिर से लागू कर दिया गया है। सब डिवीजन पॉलिसी में एक प्लॉट को दो या इससे अधिक हिस्सों में बांट कर अलग से प्रॉपर्टी आईडी बनवा सकते हैं। पहले एक प्लॉट के टुकड़े नहीं हो सकते थे। वे इसे बेच भी नहीं सकते थे।
- प्लाटों का अब सब डिवीजन किया जा सकेगा और पॉलिसी के अनुसार 50 गज तक के ही प्लॉट डिवीजन मान्य होंगे।
- प्लाट में पहले फ्रंट वाल नहीं बनाई जा सकती थी, अब बनाई जा सकेगी।
- अवधि छह माह से बढ़ा कर हमेशा के लिए लागू कर दी गई है।

पुनर्वास, नगर सुधार मंडल जैसी योजनाओं के तहत बसी 20 कॉलोनियों को लाभ-
- पुनर्वास स्कीम के तहत बसे मॉडल टाउन, राम नगर, कच्चा कैंप के लोगों को लाभ मिलेगा।
- हाउसिंग बोर्ड के तहत बसी पुराना हाउसिंग बोर्ड, देवी मंदिर एरिया के लोगों को लाभ मिलेगा।
- टीपी स्कीम के तहत बसी गीता कॉलोनी, आईबी स्कूल के पीछे, नारायण सिंह पार्क, नेहरु नगर, पटेल नगर ग्रीन पार्क, फ्रेंड्स कॉलोनी, असंध रोड, भाटिया कॉलोनी और किशोर गार्डन के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

- नगर सुधार मंडल के तहत बसी देवीलाल कांप्लेक्स, सुखदेव नगर, नजदीक गांधी कॉलोनी, असंध रोड, बंदा बहादुर, सनौली रोड, आठ मरला, नेताजी मार्केट, जीटी रोड, नई सब्जी मंडी, सनौली रोड, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी और एलआईसी मार्केट के लोगों को इसका लाभ मिलेेगा।
पॉलिसी का लाभ उठाएं शहरवासी
पॉलिसी के पात्र लोगों से अपील की है कि वे इसका लाभ लेने के लिए शीघ्र आवेदन करें। अगर आवेदनकर्ता को कोई भी समस्या आ रही है तो मेरे कार्यालय में संपर्क करें। उनकी पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन

- प्रमोद विज, विधायक, शहरी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें