पानीपत। प्रदेश के विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय ह्यूमैनिटी ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। मानव मूल्यों पर आधारित इस ओलंपियाड में छठीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसे लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिल मौलिक शिक्षाअधिकारियों को पत्र जारी कर दिए हैं।
सतयुग दर्शन ट्रस्ट की तरफ से आयोजित यह ओलंपियाड संस्था के वेब पोर्टल पर होगा। इसका समय केवल 15 मिनट का होगा, जिसमें 25 बहु-विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। स्कूलों के लिए एक अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं जबकि एक मई से 31 अगस्त तक इसके लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह शेड्यूल स्कूल कैलेंडर के अनुसार से तैयार किया गया है। जिले के विद्यालयों में ओलंपियाड का आयोजन मई के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है।
ओलंपियाड में प्रतिभागी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में परीक्षा दे सकते हैं। इसमे परीक्षार्थी को कम से 40 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। अंक हासिल करने पर उनको साथ ही ई-सर्टिफिकेट उन द्वारा दी गई ई-मेल आईडी पर जारी कर दिया जाएगा।
ओलंपियाड के प्रतिभागियों में से टॉप 500 मेरिट प्राप्त करने वालों को लेपटॉप, स्मार्टफोन और एलईडी देकर सम्मानित किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया गया है कि मानव मूल्यों पर आधारित इस परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शामिल किया जाए। इसके लिए स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए जाए ताकि परीक्षा को ज्यादा बच्चे दे सके।
वर्जन-
स्कूलों में अंतर्राष्ट्रीय ह्यूमैनिटी ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। मानवीय मूल्यों पर आधारित इस ओलंपियाड में छठीं से बारहवीं के बच्चे भाग ले सकते हैं। इस परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शामिल करने को लेकर विभाग की ओर से निर्देश जारी हुए हैं।
- राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।