पानीपत। भारतीय डाक विभाग द्वारा छात्रों को प्रोत्साहन देने के लिए स्टूडेंट मेल योजना का शुभारंभ एक नवंबर को किया गया है। इस योजना के तहत स्पीड पोस्ट सेवाओं में डाक शुल्क पर दस प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जो केवल रिटेल बुकिंग पर होगी। यह सेवा बल्क और बीएनपी ग्राहकों के लिए मान्य नहीं होगी। योजना का लाभ लेने के लिए प्रेषक को छात्र होना आवश्यक है। साथ ही छात्र को मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान का पहचान पत्र दिखाना होगा। उसकी एक स्पष्ट कॉपी विभाग में जमा करानी होगी। यह छूट केवल डाक शुल्क पर होगी। इस योजना से छात्रों को यूपीएससी, राज्य पीएससी समेत अन्य परीक्षाओं के लिए आवेदन संबंधित दस्तावेजों को भेजने में सुविधा और बचत होगी।