फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को डाहर गांव के एक्सेल इंटरनेशनल स्कूल में मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया। कार्यक्रम वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुलशन के आदेशानुसार और प्रिंसिपल हरमीत की देखरेख में किया। स्वास्थ्य निरीक्षक ओमसिंह ने विद्यार्थियों को सुविधाओं, डेंगू व मलेरिया से बचाव और उपचार के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मलेरिया बुखार संक्रमित मादा एनाफिलीज के काटने से होता है जिसमें कंपन के साथ बुखार आता है, फिर गर्मी लगकर पसीना आकर बुखार उतर जाता है। डेंगू बुखार संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होता है और डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। स्वास्थ्यकर्मी सतबीर सिंह ने बताया कि हर सप्ताह फ्रिज की ट्रे, कूलर का पानी जरूर बदलना चाहिए। सप्ताह में एक दिन रविवार को सूखा दिवस अवश्य मनाना चाहिए। रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए और पूरी बाजू के कपड़े पहनकर सोना चाहिए। बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मी सुमन देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रेनू रावल, पूजा और आशा कार्यकर्ता सुमित्रा उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें