गीता महोत्सव में बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाती बाल विवाह निषेध अधिकारी। विभाग
- फोटो : बॉयलर पूजन के लिए हवन करते जीएम राजेंद्र प्रसाद व अन्य लोग।
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में चल रहे गीता महोत्सव में बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई। जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न स्कूलों के छात्रों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि एक बच्चे के जीवन, शिक्षा और सपनों को समय से पहले विवाह में बांध देना न तो गीता का धर्म है, और न ही समाज का कर्तव्य। उन्होंने समाज को दृढ़ संकल्पित रखने के लिए बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ भी दिलवाई गई।