पानीपत। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के वाणिज्य विभाग द्वारा बुधवार को ब्रांड लोगो एक्सपो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या डॉ. विनीता कुमार तोमर ने की। 11वीं वाणिज्य के विद्यार्थियों ने विभिन्न ब्रांड्स के लिए रोचक और रचनात्मक लोगो डिजाइन किए। इसका उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, ब्रांडिंग और विपणन कौशल को प्रोत्साहित करना था। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गए। तीन सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने छात्रों को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अध्यापिका पूजा बत्रा और कनिका शर्मा का अहम योगदान रहा।