पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में रविवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह-2024 का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के अनेक पूर्व विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपने जीवन के खट्टे मीठे अनुभवों को साझा किए।
पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह मुख्यातिथि रहे। विशिष्ट अतिथि प्रबंधन समिति से एलएन मिगलानी, युधिष्ठिर मिगलानी, रवि गोसाईं, अशोक मिगलानी, राधेश्याम खुंगर, महाविद्यालय के पूर्व छात्र और सुप्रसिद्ध व्यवसायी प्रवीण गोयल, डीएन महाविद्यालय से सेवानिवृत प्राचार्या मीनाक्षी ठकराल व संगीतकार डॉ. दिनकर रहे। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. शशि प्रभा, डॉ. सुनित शर्मा ने सबका स्वागत किया। मंच संचालन प्रो. सोनल व प्रो. रेखा शर्मा ने किया।
मुख्यातिथि भूपेंद्र सिंह ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में दो ही सच्चे पथ प्रदर्शक होते हैं। एक माता पिता और दूसरे उसके गुरुजन। वे दोनों का सम्मान करते हैं। उद्योगपति प्रवीण गोयल ने कहा कि महाविद्यालय में बिताया समय आज भी याद है। वे इसको स्वर्णिम पल मानते हैं। कॉलेज प्रांगण का माहौल घर जैसा है। महाविद्यालय की तरक्की को देखकर सुखद अहसास हो रहा है। प्रबंधन समिति के महासचिव एलएन मिगलानी ने पूर्व छात्र मिलन समारोह के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दी और कहा कि छात्रों और शिक्षकों को एक मंच पर इकट्ठा होने का अवसर देता है। यहां आकर पूर्व छात्रों की कई सालों पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। रवि गोसाईं ने सबका स्वागत किया और कहा कि आज का दिन हमें पुनः विद्यार्थी बना देता है। महाविद्यालय में पुरातन छात्रों को कम से कम छह महीने में एक बार जरूर आना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने सभी पुरातन छात्रों का अभिनंदन किया और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से इस कॉलेज की स्थापना की गई है।
मिलन समारोह का मतलब सबका मिलना है। इसके साथ वे अपने सुख दुख साझा करने के साथ अपने भविष्य की रणनीति बना लेते हैं। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. शशि प्रभा ने कहा कि पुराने विद्यार्थियों से मिलकर अच्छा महसूस हुआ। इस तरह के कार्यक्रम खुद हर किसी को उत्सुक करने वाले होते हैं। निशि अलंग ने सरस्वती वंदना और नृत्य की प्रस्तुति दी। पूर्व छात्र और सुप्रसिद्ध संगीतकार डॉ. दिनकर ने गजल की सुंदर प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व छात्र सुशील ने गीत व रीतू नृत्य की प्रस्तुदी। इस मौके पर डॉ. निधान सिंह, डॉ. अर्पणा गर्ग, प्रो. अश्वनी गुप्ता, प्रो. विनय भारती, डॉ. नीतू मनोचा, प्रो. निशा, प्रो. मनीत कौर मौजूद रहीं।