पानीपत। चांदनीबाग थानाक्षेत्र स्थित एक कोचिंग एकेडमी के बाहर बुलेट से पटाखे बजा रहे युवकों ने दो युवकों पर पथराव कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत चांदनीबाग थाने की पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
निंबरी गांव निवासी दीपक ने बताया कि नवीन क्रिएटिव एकेडमी में कार्यरत है। 16 अगस्त को दोपहर तीन बजे कोचिंग सेंटर के बाहर एक बुलेट पर सवार होकर तीन युवक आए और पटाखे बजाने लगे। उसने पटाखे बजाने से मना किया तो वे गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर हाथापाई पर उतर आए। उसके बाद स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर तीन युवक और आए, जिन्होंने मिलकर कोचिंग सेंटर की ओर पथराव किया। एक पत्थर कोचिंग एकेडमी के छात्र मंदीप को लगा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए।