फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दाखिला काउंसलिंग में शामिल हुए बुनियाद के उत्तीर्ण विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मिशन बुनियाद कार्यक्रम सत्र 2024-26 के लिए प्रवेश परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए बुधवार को प्रवेश परामर्श सत्र आयोजित किया गया। यहां पहले आओ पहले पाओ के आधार पर विद्यार्थियों को पसंदीदा केंद्र आवंटित किए गए। विद्यार्थियों की जिले के पांचों बुनियाद केंद्रों पर कक्षाएं 27 मई से शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड में आयोजित काउंंसलिंग में 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया और एसएलसी जमा करवाए। शेष विद्यार्थियों के एसएलसी शीघ्र जमा करवाए जाएंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान बुनियाद केंद्रों के मुखिया भी मौजूद रहे। प्रदेश में 24 जून से तीन जुलाई तक अलग-अलग नौ चरण में जिलावार दाखिला काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


शिक्षा विभाग द्वारा मिशन बुनियाद लेवल-3 परीक्षा का परिणाम 26 मई को जारी किया गया था। इसमें पानीपत जिले से 275 में से 253 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें से 205 विद्यार्थियों का चयन जिले के पांच बुनियाद केंद्रों में दाखिले के लिए हुआ है जबकि 48 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। वहीं, विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बुनियाद कार्यक्रम सत्र 2024-26 के लिए कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं 27 मई से शुरू करने के निर्देश दिए थे। निदेशालय की ओर से जारी निर्देशानुसार बुनियाद कार्यक्रम के तहत सत्र 2024-26 के लिए चयनित कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों का दाखिला उन्हें अलॉट किए गए बुनियाद केंद्र में करवाया जाना है।
विज्ञापन





विद्यार्थी आईटी व नीट प्रतियोगी परीक्षा की लेते हैं कोचिंग
बुनियाद योज के तहत परीक्षा के माध्यम से नौवीं कक्षा में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इन विद्यार्थियों को बुनियाद केंद्र में दो वर्ष के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जाती है।



बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा में उत्तीर्ण व चयनित विद्यार्थी

खंड उत्तीर्ण चयनित प्रतीक्षा सूची

बापौली 43 39 04

इसराना 13 05 08

मडलौडा 47 42 05

पानीपत 109 89 20

समालखा 41 30 11

कुल 253 205 48

-



यहां बनाए पांच बुनियाद केंद्र

- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापौली।

- राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समालखा।

- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड पानीपत।

- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मडलौडा।

- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना।




वर्जन-

मिशन बुनियाद कार्यक्रम सत्र 2024-26 के लिए कक्षाएं 27 मई से शुरू हो चुकी हैं। उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए बुधवार को प्रवेश परामर्श सत्र आयोजित किया गया। यहां पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर विद्यार्थियों को केंद्र आवंटित किए गए।
विज्ञापन


- संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें