फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बुनियाद केंद्र के विद्यार्थियों को नहीं देनी होगी मॉडल संस्कृति स्कूल में फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
रवींद्र नैन
विज्ञापन

पानीपत। मिशन बुनियाद के तहत पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से अब मॉडल संस्कृति स्कूल में पढ़ने के लिए फीस नहीं ली जाएगी। इसके साथ रजिस्ट्रेशन फीस भी माफ होगी। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिए हैं।
जिले में पांच बुनियाद सेंटरों पर 202 में से 142 विद्यार्थी आईटी और नीट की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं जिन्हें योजना का फायदा होगा। कुछ समय पहले शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए गए थे कि जिन केंद्रों पर विद्यार्थी कोचिंग ले रहे हैं, उन्हीं केंद्र के विद्यालयों में विद्यार्थी का दाखिला भी होगा, जिन विद्यालयों में केंद्र बनाए गए हैं वो सभी मॉडल संस्कृति यानी सीबीएसई से हैं, उनमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मासिक, वार्षिक और दाखिला फीस देनी होगी।
विज्ञापन

अब निदेशालय ने एक बार फिर से आदेश जारी किए है कि सिर्फ बुनियाद में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय में फीस नहीं भरनी होगी। बाकी जो विद्यार्थी उस विद्यालय में पढ़ रहे हैं उन्हें फीस देनी होगी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि बुनियाद कार्यक्रम के तहत शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का शैक्षिक व्यय नहीं लिया जाएगा। इसके चलते राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों के मुखिया बुनियाद कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को उन्हें अलॉट किए गए बुनियाद केंद्र में किसी भी तरह का शैक्षिक व्यय न लेते हुए दाखिला दें।

जिले में इन जगहों पर बने है बुनियाद केंद्र-

बुनियाद केंद्र विद्यार्थियों की संख्या

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मडलौडा 12

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड 70
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समालखा 29

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना 21
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापौली 10

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शुरू हुई थी योजना-
बुनियाद मिशन के तहत राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। बुनियाद कोचिंग के लिए विद्यार्थियों की परीक्षा करवाई जाती है। यह एक प्रकार की प्रवेश परीक्षा होती है। पहले पंजीकरण, उसे बाद पहले, दूसरे और तीसरे स्तर की परीक्षा होती है। जो विद्यार्थी तीनों स्तर पार कर लेते हैं, उन्हें बुनियाद के तहत एक साल की निशुल्क में कोचिंग दी जाती है। ये विद्यार्थी अपनी नियमित पढ़ाई भी कर सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को दो वर्ष यानी 11वीं और 12वीं में आईटी और नीट प्रतियोगी परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

इसलिए लिया फैसला-
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो जिले में मॉडल संस्कृति स्कूलों में बुनियाद केंद्र बनाए गए हैं। चयनित विद्यार्थी ऐसे हैं जो पहले दूसरे राजकीय स्कूलों में पढ़ रहे हैं। बुनियाद केंद्र में दाखिला लेने के साथ-साथ उन्हें मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिला लेना होगा। मॉडल संस्कृति स्कूलों में कक्षा नौवीं-दसवीं की मासिक फीस 400 रुपये है। इसको लेकर अभिभावकों ने एतराज किया था, जिसके चलते विभाग ने फीस माफ करने का फैसला लिया है।

विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट और सिम

जिले में चल रहे बुनियाद केंद्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग टैबलेट और सिम देगा। विभाग ने टैबलेट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन विद्यार्थियों को टैबलेट मिलने से वे घर पर भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। बुनियाद परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी 11वीं में पहुंचने पर सुपर-100 की परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क आईटी और नीट की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
मिशन बुनियाद के तहत जिले में पांच सेंटर बनाएं गए हैं जिसमें 142 विद्यार्थी कोचिंग ले रहे हैं। बुनियाद के विद्यार्थियों से अब स्कूल में किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दे दिए गए है।

- संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें