फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विद्यार्थियों ने पक्षियों के लिए बनाए बर्ड्स फीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। सेक्टर 13-17 स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में गुरुवार को पर्यावरण विभाग की ओर से पक्षी संरक्षण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या डाॅ. विनीता कुमार तोमर ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पक्षियों के प्रति सम्मान एवं सेेवा भाव उत्पन्न करना रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने के लिए अपशिष्ट पदार्थों से विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगे, छोटे-बडे़ बर्ड्स फीडर बनाए। उनमें दाना-पानी डालकर विद्यालय के प्रांगण में पेड़-पौधो एवं कुछ चुनिंदा स्थान पर रखे ताकि गर्मी के इस मौसम में उन्हें दाना-पानी प्राप्त करने में मदद मिल सकें। प्रधानाचार्या डाॅ. विनीता कुमार तोमर ने कहा कि जिन पक्षियों को हमारे बुजुर्गों ने देखा था, आज पर्यावरण के कारण उनकी संख्या कम हो गई हैं। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें