फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। महाराजा अग्रसेन स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए पॉक्सो एक्ट एवं कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जेएमआईसी प्रतिभा मेहला, पीएलवी प्रतिनिधि मीनाक्षी और अधिवक्ता ललिता शर्मा ने विद्यार्थियों को कानून के प्रावधानों और बाल अधिकारों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी प्रकार के शोषण या गलत व्यवहार की स्थिति में चुप रहने के बजाय अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को सूचित करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया। स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान शिव कुमार गर्ग ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में कानूनी समझ और सामाजिक चेतना विकसित करते हैं। इस अवसर पर उपप्रधान गौतम गर्ग, मैनेजर धीरज मित्तल, सचिव प्रदीप मित्तल, प्राचार्या अलका शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें