फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मॉक पार्लियामेंट में विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा और रोजगार पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में शनिवार को सामाजिक विज्ञान विभाग की ओर से मॉक पार्लियामेंट गतिविधि कराई गई। इसमें कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के करीब 30 विद्यार्थियों ने भाग लेकर संसदीय कार्यप्रणाली और कानून निर्माण की प्रक्रिया को समझा। विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा कानून, शिक्षा में सुधार और रोजगार जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष व विपक्ष की भूमिका निभाते हुए बहस की। मुख्याध्यापिका डॉ. नीलम वत्स ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक सुनील राणा, महेंद्र सिंह, पूजा बत्रा, कविता मलिक और मंजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें