राजकीय स्कूल बड़ौली में छात्राओं द्वारा तैयार की गई सांझी, साथ में ललित कला प्राध्यापक प्रदीप म
पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में सांझी कला पर आधारित गतिविधि आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने पारंपरिक रेखांकन, रंग संयोजन और सजावटी पैटर्न के माध्यम से आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं। ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक ने विद्यार्थियों को सांझी कला के सांस्कृतिक व पौराणिक महत्व की जानकारी दी। स्कूल इंचार्ज सुशील कुमारी ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को भारतीय लोक परंपराओं से जोड़ने और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण के प्रति जागरूक करने में सहायक हैं। गतिविधि में सपना, राधिका, खुशी, नवप्रीत कौर, राखी, आरती और आस्था सहित अन्य छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्कृत प्राध्यापिका रमा देवी और गणित प्राध्यापिका दीपिका धवन मौजूद रहीं।
21