फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सम्मेलन में विद्यार्थी और शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला शिक्षा विभाग की ओर से जी-20 के तहत जिला स्तरीय जनभागीदारी सम्मेलन सोमवार को एसडी विद्या मंदिर स्कूल सिटी में किया। जहां विशेष कार्य करने वाले 185 शिक्षकों और 90 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। स्कूली बच्चों की प्रदर्शनी सबको आकर्षित कर रही थी। मुख्य अतिथि और शिक्षक प्रदर्शनी को देख गदगद हो गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह नरवाना रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि साक्षरता और अंक ज्ञान के बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते। इसके बिना हमारी तरक्की संभव नहीं है। जनभागीदारी का उद्देश्य साक्षरता को बढ़ावा देना और उनका अनुमोदन करना है। इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेना होगा। डीसी ने सम्मेलन में गणित के फार्मूलों के महत्व पर प्रकाश डाला। स्कूल परिसर में शिक्षा विभाग की ओर से लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जी-20 के अंतर्गत जिले में जनभागीदारी करते हुए बच्चों के सीखने के स्तर को आगे बढ़ाना है। ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों के लिए कुछ आवश्यक गतिविधियां भी चयनित की गई हैं। शिक्षा मंत्रालय ने जी-20, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय जैसे विभिन्न हितधारकों के बीच जागरूकता के लिए जनभागीदारी सम्मलनों, कार्यशालाओं, प्रदर्शनियों, सेमिनारों सहित अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
जिला स्तरीय जनभागीदारी कार्यक्रम में लो कॉस्ट टीएलएम प्रदर्शनी, बेस्ट टीचर मेंटर अवार्ड, पैनल वार्तालाप की गई। सम्मेलन में पहाड़ा प्रतियोगिता, प्रिंट रिच प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीपीसी सरोज बाला, डिप्टी डीईओ रचना, डिप्टी डीईओ राजबीर सिंह, विक्रम सहरावत, राकेश गौस्वामी और करनाल की अध्यापिका सोनिया मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें