फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में सीट पर हुए झगड़े में छात्र को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रोडवेज बस में सीट के लिए हुए झगड़े में कुछ युवकों ने एक छात्र को चाकू मार दिया। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव आसन कलां निवासी छात्र देवेंद्र ने बताया कि वह खालसा कॉलेज करनाल में बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। शुक्रवार को कॉलेज से घर लौटते समय रोडवेज बस में उसके साथ ही गांव के ही रहने वाले शुभम और संदीप भी थे। दोपहर 2:45 बजे जब बस नोहरा मोड़ पर पहुंची तो आगे खड़े रितिक, रोहित, रॉनी पंडित, साहिल, भारती एवं बाबा शायर उर्फ दीक्षित के साथ ही अन्य युवकों ने मारपीट की और गलीगलौज करने लगे। आरोप है कि रितिक ने चाकू और रोहित ने डंडे से मारा। लोगों के विरोध पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें