फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कालखा गांव में 10वीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियाें में लापता हाे गया। वह वीरवार काे घर से स्कूल गया था और वापस नहीं आया। पिता ने उनके अपहरण की आशंका जताई है। इसराना थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। कालखा गांव के बलराज ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। उनका मंझला बेटा अंशुल एक निजी स्कूल की 10वीं कक्षा में पढ़ता है। वह वीरवार काे स्कूल गया था, लेकिन शाम तक वापस नहीं आया। उन्होंने स्कूल में पता किया तो सामने आया कि वह गांव के अड्डे पर स्कूल बस से उतरा था। उन्होंने अड्डे के पास एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो अंशुल एक मोटरसाइकिल सवार के साथ बैठकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। मोटरसाइकिल हिसार में पंजीकृत है। वे शुक्रवार काे फुटेज तलाशते हुए पानीपत रामलाल चाैक तक पहुंचे। यहां एक निजी अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में एक ई-रिक्शा में बैठकर जाता दिखाई दे रहा है। पिता बलराज ने आशंका जताई कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है। थाना इसराना के प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें