फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जहरीले पदार्थ के संपर्क में आने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बापौली खंड के अधमी गांव में 19 वर्षीय एक छात्र की जहरीले पदार्थ के संपर्क में आने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह 12 वीं कक्षा का छात्र पढ़ता था। परिजनों का कहना है करीब पांच दिन पहले युवक खेत में काम करने गया था। शनिवार को उसके शव को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि फैजवान ने पांच दिन पहले खेत में गया था। जब घर वापस आया तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने आशंका जताई कि छात्र ने या तो कुछ जहरीला पदार्थ निगल लिया है कि किसी कीटनाशक दवा का असर उस पर हुआ था। जिसके बाद उसे सनौली रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार करने के बाद भी युवक की हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद शुक्रवार शाम को युवक ने दम तोड़ दिया।

बॉक्स
इलाज के नाम पर अस्पताल संचालक ने लिए चार लाख रुपये
सनौली रोड अस्पताल संचालक ने उनसे इलाज के नाम पर करीब चार लाख रुपये भी ले लिए। शुक्रवार को शव देने के लिए अस्पताल संचालकों ने उनसे बकाया बिल के करीब 92 हजार देने का दबाव बनाया। अस्पताल संचालक ने बिना बकाया भुगतान के शव को देने से मना कर दिया। इसके बाद शनिवार को उन्होंने बकाया बिल जमा करवाया और शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे। दूसरी और थाना बापौली पुलिस ने परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें