फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेहड़ी वालों को सब्जीमंडी में मिलेेगी छह बाई चार की जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा पुराने बस अड्डे पर फ्लाईओवर के नीचे सब्जी मंडी को व्यवस्थित करने के लिए बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष अशोक कुच्छल, सचिव मुकेश कुमार तथा सिटी ट्रैफिक इंचार्ज रामकुमार ने सब्जीमंडी का निरीक्षण किया। यहां से अधिकारियों को कुछ रेहड़ी वालों की दंबगई की भी शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वहां मार्किंग कर प्रत्येक रेहड़ी वालों को छह गुना चार की जगह दी जाएगी।
विदित है कि नगरपालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल ने अपने पिछले कार्यकाल में रेलवे रोड से रेहड़ी वालों को हटवाते हुए पुराने बस अड्डे पर फ्लाईओवर के नीचे जगह दी थी। लेकिन कुछ फल सब्जी रेहड़ी वालों ने इसको देखते हुए एक से अधिक रेहड़ियां लगा ली यहां तक कि कुछ रेहड़ी वाले तो दूसरों को रेहड़ी भी नहीं लगाने देते। इसके चलते वहां पर हर समय अव्यवस्था का माहौल बना रहता है। इसको देखते चेयरमैन अशोक कुच्छल ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह मंडी में मार्किंग कराई जाएगी और जिसमें 6 बाई 4 का स्थान प्रत्येक रेहड़ी वालों को दिया जाएगा। एक रेहड़ी वाले को एक ही जगह ही दी जाएगी। इसलिए रेहड़ी वालों को सुबह 10 बजे के बाद आने को कहा है ताकि मार्किंग हो सके।
विज्ञापन

सिटी ट्रैफिक इंचार्ज रामकुमार ने फ्लाई ओवर के नीचे खड़े होने वाले ऑटो व थ्री-व्हीलर चालकों को नई अनाज मंडी में निर्धारित जगह पर जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोड पर वाहन खड़े करने पर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें