पानीपत। सिटी थाना के अंतर्गत जीटी रोड पर स्थित स्वीट्स की दुकान से काजू, बादाम व अन्य ड्राई फ्रूट चोरी करते हुए स्टोर इंचार्ज को रंगेहाथ पकड़ लिया। दुकान के मैनेजर ने स्टोर इंचार्ज की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इम मामले में आरोपी इंचार्ज पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी प्रयास कर रही है।
मिठाई दुकान के मैनेजर बिजेंद्र कुमार पुत्र हुक्कम सिंह ने बताया कि वो मूल रूप से हिसार का रहने वाला है। वो हनु स्वीटस पर बतौर मैनेजर कार्यरत है। स्टोर का इंचार्ज सुरेंद्र चौहान पुत्र छोटकुन चौहान को बनाया गया था। काफी दिन से दुकान में काजू बादाम व अन्य ड्राई फ्रूट चोरी हो रहे थे। उनको स्टोर इंचार्ज सुरेंद्र चौहान पर शक था। सोमवार को उन्होंने सुरेंद्र को काजू बादाम चोरी कर ले जाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। उनकी पुलिस से मांग की है कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाए।