फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कंपनी में घुसकर चुराए मोबाइल व नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चोर ज्योति कॉलोनी स्थित एक कंपनी में घुसकर दो श्रमिकों के मोबाइल और कंपनी के कार्यालय से 1500 रुपये चोरी कर ले गए। एक श्रमिक ने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। शामली के बिडोली गांव निवासी ईश्वर ने बताया कि वह पानीपत में ज्योति कॉलोनी स्थित एनपी एंटर प्राइजेज कंपनी में काम करता है। वह काम करने के बाद कंपनी के गोदाम में ही सो जाता है। वह शनिवार रात को अपने दोस्त मंगल के साथ काम करने के बाद गोदाम में सो गया। जब वह सुबह उठे तो उसका और उसके दोस्त मंगल का माेबाइल चोरी मिला। कंपनी के ऑफिस का ताला तोड़कर चोर 1500 रुपये भी चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें