पानीपत। मॉडल टाउन स्थित गणेश मंदिर के शिला पूजन में पहुंचे स्वामी ज्ञानानंद महाराज व साथ में मौज
- फोटो : Panipat
पानीपत। मॉडल टाउन भाटिया कॉलोनी में बृहस्पतिवार को श्री गणेश मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। जिसमें कुरुक्षेत्र के गीता मनीषी महामंडलेश्वर 1008 ज्ञानानंद महाराज ने गणेश चतुर्थी की तिथि को शिलान्यास का मुहूर्त निकाला था। जिसको लेकर बृहस्पतिवार को शिलान्यास किया गया। मंदिर में जयपुर से लाए हुए शिलाओ से भगवान गणेश की मूर्ति बनाई जाएगी।
ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गणेश मंदिर भव्य मंदिर बनने जा रहा है। जिसे देखने के लिए हरियाणा भर से श्रद्धालु आएंगे। मंदिर बनने पर नास्तिक लोग कुतर्क करते है। जबकि कुतर्क करने के बजाए उन्हें अपनी यह शक्ति मासाहार और मदिरा का विरोध करने के लिए लगानी चाहिए। आसन कला गुरुद्वारे के प्रमुख संत सतनाम ने कहा कि सभी धर्मों के धर्मस्थल श्रद्धा के साथ साथ सेवा के प्रकल्प को भी धारण करें।
डेढ़ साल में मंदिर बनकर होगा तैयार: हरीश बंसल
महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि मंदिर का निर्माण डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। मंदिर में दो महीने पश्चात कुछ कार्य पूरा हो जाएगा। मंदिर का शिलानयास सबसे ज्यादा जरूरी था जो अब पूरा हो गया है। गणेश मंदिर के अध्यक्ष बलदेव गांधी ने कहा कि मंदिर को आधुनिक दृष्टि से बनाने के लिए विशेषज्ञों की सलाह ली जा रही है। भारत विख्यात संदीप कौशिक इसकी वास्तुकला विनिर्माण कला को प्रारूप देंगे। उद्घाटन समारोह के पश्चात गणेश मंदिर समिति की ओर से ज्ञानानंद महाराज को श्रद्धा स्वरूप दक्षिणा दी गई तो उन्होंने ने दीक्षा लेने से मना कर दिया और अपनी ओर से धनराशि प्रसाद स्वरूप मंदिर में दी। इस अवसर पर बलदेव गांधी, हरीश बंसल,विकास गोयल,राकेश गोयल,जोगिंद्र गाबा,सतीश फुटेला,गुलशन धमीजा,सतवीर गोयल,सुमित ठकराल,कृष्ण फुटेला आदि मौजूद रहे।