पानीपत। भाजपा जिला कार्यालय में प्रमुख कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की। राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा भाजपा के प्रभारी सुरेंद्र नागर बैठक में मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसके पास कर्मठ कार्यकर्ता भी हैं और भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार ने अपने 10 साल के शासन के दौरान अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की। इन योजनाओं का तेजी से प्रचार-प्रसार न होने के कारण हरियाणा में पार्टी को पांच लोकसभा क्षेत्रों में निराशा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हरियाणा के पांच में से तीन सांसदों को अपने मंत्रिमंडल शामिल किया है। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। पूर्व सांसद संजय भाटिया ने भाजपा सह प्रभारी का पानीपत पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। जिला प्रभारी उमेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा, पूर्व मेयर अवनीत कौर, प्राण रत्नाकर, रोशन लाल माहला, आशु शेरा, रमेश मलिक ने भी संबोधित किया। इस मौके पर धर्मपाल जागलान, सुभाष त्यागी, राममेहर मलिक, मेघराज गुप्ता, बलविंदर आर्य, ज्योति शर्मा, सुनील परढ़ाना, रविंद्र तोशामड, सुनीता, योगेश व सुभाष मौजूद रहे।