किसानों को राशि देते बैंक अधिकारी। स्रोत : बैंक
समालखा। भारतीय स्टेट बैंक ने आनंद उत्सव के अंतर्गत करहंस गांव में किसानों को 4.60 करोड़ के ऋण पत्र वितरित किए।
बैंक के महाप्रबंधक नीरज भारती ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए प्रयासरत है। किसानों के लिए बैंक ने अनेक योजनाएं लागू की हैं। कृषि ऋण सुविधा देने में एसबीआई अन्य बैंकों में अग्रणी स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि किसानों को इससे कृषि कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। किसानों की सहायता के लिए विभिन्न बीमा योजना लागू की हैं। जो कम प्रीमियम पर उपलब्ध है। इनसे बैंक को कुछ नहीं मिलता। बैंक खाते से प्रीमियम देता है। ये बीमा योजनाएं किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बचत की आदत डालने के लिए हर माह कुछ न कुछ पैसा जमा कराना चाहिए। धीरे-धीरे काफी पैसा जमा हो जाता है। जिससे भविष्य सुरक्षित होता है। खाते में प्रचलन अच्छा होने से किसानों को भी विभिन्न प्रकार के ऋण मिलते हैं। इस मौके पर उपमहाप्रबंधक कृषि संजीव कुमार, उपप्रबंधक रोहतक माड्यूल अरजीत रॉय, क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार, मोहित मलिक व ग्राम पंचायत सरपंच सुखबीरी देवी मौजूद रही।