पानीपत। चोरों ने डाडोला गांव के तीन किसानों के खेत से ट्यूबवेल का स्टार्टर व तार चोरी कर लिए। रविवार सुबह खेत में आए किसानों को इस वारदात का पता चला। उन्होंने सेक्टर 29 थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव डाडोला निवासी किसान ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार शाम को खेत में काम कर घर चला गया था। जब वह रविवार सुबह खेत में गया तो उसे कोठरे का ताला टूटा और ट्यूबवेल का स्टार्टर व तार चोरी मिली। इसके अलावा उसके पड़ोसी रामकुमार व फूलकुमार के ट्यूबवेल के कोठरे का भी ताला टूटा मिला। यहां से भी चोरों ने स्टार्टर व तार चोरी किए हैं।