फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अधूरे काम शुरू कराएं, अतिक्रमण को हटवाएं अधिकारी- डाॅ. जयेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। नगर निगम डीएमसी डाॅ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार को नगरपालिका समालखा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस उपरांत उन्होंने पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में अधर में पड़े काम तथा भापरा रोड पर बन मंदिर परिसर में चल रहे काम का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने अधिकारियों को नगरपरिषद बनने का प्रस्ताव भेजने और बैठक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


चेयरमैन अशोक कुच्छल ने स्थाई बिल्डिंग इंस्पेक्टर और सफाई निरीक्षक नियुक्त करने की मांग की है। पार्षद मनीष बैनीवाल ने अधिकारी को बताया कि शहर में धड़ल्ले से अवैध कालोनियां काटी जा रही है। जिस पर कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नपा के अंतर्गत आने वाली अवैध कालोनियों कार्रवाई की जाए। साथ ही शहर में सार्वजनिक जगहों पर अवैध मीट की दुकान चलाने वालों का नोटिस दिया जाए और उन्हें हटाया जाए। अवैध दूध डेयरी वालों को भी नोटिस दिया। जाए। कमिश्नर डाॅ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने अतिक्रमण के कारण लोगों को रही परेशानी को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर पुलिस बल के साथ अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर चेयरमैन अशोक कुच्छल, सचिव मुकेश कुमार, एमई राजकुमार, जेई गौरव शर्मा, पार्षद मनीष बैनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें