फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खेल प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन थर्मल का दबदबा

विज्ञापन
पानीपत थर्मल पावर स्टेशन में एचपीसीएल) स्पोर्ट्स मीट के शुभारंभ पर कबड्डी में अंकों को लेकर जोर
विज्ञापन
थर्मल (पानीपत)। हरियाणा पावर जेनरेशन कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की 5वीं तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट (खेल प्रतियोगिताओं) का शानदार आगाज पानीपत थर्मल पावर स्टेशन (पीटीपीएस) में हुुआ। इसमें प्रदेश के पांच थर्मल पावर प्लांटों के करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन मेजबान पानीपत थर्मल पावर प्लांट का दबदबा रहा। रस्साकशी में पानीपत थर्मल प्लांट ने मुख्यालय पंचकूला की टीम को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरियाणा पावर जेनरेशन कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक राजेश वर्मा रहे। एचपीसीएल के निदेशक उमेश अग्रवाल और चीफ एडमिन एमएल सिंगला विशिष्ट अतिथि रहे। पानीपत थर्मल पावर प्लांट के चीफ इंजीनियर मनोज कुमार अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित और हवा में गुब्बारे छोड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत दी। एचपीसीएल के स्पोर्ट्स महासचिव एक्सईएन तनुज वर्मा ने खिलाड़ियों को खेल के नियमों की शपथ दिलाई।
एचपीजीसीएल के निदेशक राजेश वर्मा ने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन में लिए अहम होते हैं। खेलों में आगे आने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मिलता है। एक अधिकारी व कर्मचारी अपनी नौकरी और दैनिक कार्यों तक सिमटा रहता है। ऐसे में कुछ लोग मानसिक दबाव में आ जाते हैं। अपने नौकरी के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। व्यक्ति की सेहत अच्छी होगी तो वह अपना काम भी बेहतर ढंग से करेगा। इन सबको देखते हुए थर्मल में प्रतियोगिता कराई जाती हैं।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग में रस्साकशी, कबड्डी, वॉलीबाॅल, फुटबाॅल, क्रिकेट, टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस व चैस के मुकाबले हुए। वहीं महिला वर्ग में बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर व 800 मीटर दौड़ व लंबी कूद कराई गई। रस्साकशी में पीटीपीएस ने मुख्यालय पंचकूला की टीम को 2-0 से कराया। डीसीआरटीपीपी ने आरजीटीपीपी पर 2-1 जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग की बैडमिंटन में पीटीपीएस ने डीसीआरटीपीपी को 2-0 से हराया। महिला वर्ग में आरजीटीपीपी ने डीसीआरटीपीपपी को 2-0 से हराया। पुरुषों की टेबल टेनिस में मुख्यालय पंचकूला की टीम ने पीटीपीएस की टीम को 3-0 से हराया। लाॅन टेनिस पुरुष में आरजीटीपी ने पीटीपीएस को 2-0 से हराया। फुटबाल में पीटीपीएस ने मुख्यालय पंचकूला की टीम को 1-0 से हराया। एक अन्य मैच में आरजीटीपी ने डीसीआरटीपीपी को 4-0 से हराया। आरजीटीपीपी की टीम ने डीसीआरटीपीपी को 37 रन से हराकर क्रिकेट मैच जीता। वाॅलीबाॅल में पीटीपीएस ने मुख्यालय पंचकूला 2-1 से हराया। कबड्डी में आरजीटीपीपी ने डीसीआरटीपीपी 39-12 से हराया। पीटीपीएस ने मुख्यालय पंचकूला को एकतरफा 45-03 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें